Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur हिज़ एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के बच्चों ने किया प्रथम स्थान हासिल

हिज़ एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के बच्चों ने किया प्रथम स्थान हासिल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। कार्मलाईट सोशल सर्विस सोसायटी की तरफ से फादर इब्राहिम के दिशा निर्देशों पर एक नशों के दुष्प्रभावों पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हिज़ एक्सीलेंट स्कूल,फ्लाई हाई कोचिंग सेंटर,व कांसेप्ट क्लासेस के बच्चों ने भाग लिया जिसमें हिज़ एक्सीलेंट स्कूल के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर आने वाली छात्रा सोनिया को सोसायटी द्वारा नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। दूसरे नंबर पर तान्या व तीसरे स्थान पर नीयति रही।

Advertisements

सिस्टर लिस्बा ने जानकारी देते हुए कहा की सोसायटी की तरफ से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ साथ युवाओं में बढ़ रहे नशों के रुझान को देखते हुए उन्होंने एक मुहिम की शुरुवात की है जिसमें हर स्कूल व कोचिंग सेंटर के बच्चों की नशों की बुराईयों पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी जिस में जहां प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा वही दूसरी तरफ बच्चों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा ताकि उनका नशों के चंगुल में फंस कर भविष्य अंधकारमय ना बने।

इस मौके पर मुख्य तौर पर पहुंचे पार्षद निपुण शर्मा ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए सर्विस सोसाइटी की कार्यों की प्रशंसा व आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सोसाइटी दिन रात जरूरतमंदों की सेवा कर रही है वह हमेशा इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय समाज भलाई के कार्य में सहयोग देंगे इस अवसर पर प्रो.गुरचरण सिंह,जोगिंदर सिंह सैनी बख्शीश सिंह इत्यादि गणमान्य व सोशल सर्विस सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here