Monday, November 2, 2026
Home Uncategorized राहत: कैंसर के मरीज़ों को आसानी से मिलेंगी ज़रूरी दवाईयां: अरोड़ा

राहत: कैंसर के मरीज़ों को आसानी से मिलेंगी ज़रूरी दवाईयां: अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । केंद्र सरकार ने बीमार कैंसर मरीज़ों के लिए कुछ नार्कोटिक दवाएँ और ओपीओड्ज़ की आसान उपलब्धता प्रदान करने के लिए सहमति प्रकट की है।यह भरोसा केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा को लिखे एक पत्र के द्वारा दिया है, जिन्होंने कैंसर की बीमारी के कारण अपनी पत्नी को खो दिया था। इस पत्र के द्वारा सभी रुकावटों को दूर करने और दवाएँ जैसे कि मारफीम और अन्य ज़रूरी दवाओं की आसान उपलब्धता का भरोसा दिया गया है जो कैंसर की घातक बीमारी और नशा मुक्ति इलाज के दौरान प्रयोग में आतीं हैं। यह जानकारी देते हुए श्री अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च, 2018 को प्रधानमंत्री के कार्यालय को लिखे एक पत्र के द्वारा इस मुद्दे को उठाया था और इस संबंध में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का एक पत्र उनको प्राप्त हुआ है।

Advertisements

राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव श्री ऋत्विक पांडे, आई.ए.एस., ने श्री अरोड़ा को लिखित पत्र जारी करके बताया कि नार्कोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रौपिक सबस्टांसिज़ एक्ट 1985 के अंतर्गत संशोधन 2014 में लागू किया गया था। इन संशोधनों के अंतर्गत, केंद्र सरकार द्वारा कुछ नशीले पदार्थों को ‘‘आवश्यक नार्कोटिक ड्रग्ज़’’ करार दिया गया था। नार्कोटिक दवाएँ कोडीन, डीओडकोरोडीनोन (जिसको आम तौर पर हायडकोडोन भी कहा जाता है), डाईहाईड्रोकससी कोडेनोन, फैंटानिल, मैथैडोन और मारफीन थे। श्री ऋत्विक पांडे ने बताया कि डाक्टरी इलाज के लिए नारकोटिक ज़रूरी दवाओं की आसान उपलब्धता बनाई रखने और इन दवाओं का दुरुपयोग न किये जाने के लिए यत्न किये जा रहे हैं। श्री ऋत्विक पांडे ने समूचे तौर पर भारत में कैंसर राहत के कामों के लिए ओपीयोड की उपलब्धता में सुधार आने का दावा भी किया।

श्री अरोड़ा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे अपने पत्र में दावा किया था कि माहिरों के अनुसार सिफऱ् 2′ कैंसर के मरीजों को अंतिम चरण के दौरान ओपीयोड की ज़रूरत होती है।
30 मार्च, 2018 को लिखे पत्र में श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस मुद्दे की ओर दिलाया था कि आखिरी चरण पर कैंसर के मरीजों के लिए ओपीओडस की उपलब्धता न होने के कारण भारी मुश्किलें पैदा हो रही हैं। श्री अरोड़ा का यह पत्र प्रधानमंत्री के कार्यालय में प्रधानमंत्री के संयुक्त सचिव श्री बरजिन्दर नवनीत की तरफ से स्वीकार किया गया था।
सुन्दर शाम अरोड़ा ने देश के प्रधानमंत्री को फिर विनती की है कि वह नारकोटिक ड्रग्ज के बेचने और खरीदने के अधिकार, उपभोग, प्रयोग आदि संबंधी एक्ट में ज़रुरी सुधार करें जिससे आखिरी चरण के कैंसर पीडि़त मरीज़ों के रिश्तेदारों की मुश्किलों को कम किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा को ओपीओडज़ और अन्य सम्बन्धित दवाओं की उपलब्धता न होने के कारण अपनी स्वर्गीय कैंसर पीडि़त पत्नी सिंपल अरोड़ा के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। श्री अरोड़ा ने अपनी पत्नी की मौत के बाद इस मुद्दे को प्रधानमंत्री कार्यालय लेकर गए क्योंकि यह मुद्दा केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here