
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के 111 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक की जालंधर रोड शाखा द्वारा मोहल्ला प्रेमगढ़ होशियारपुर के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में शाखा के मुख्य प्रबंधक अतर सिंह की अध्यक्षता में स्कूल के सभी बच्चों को स्कूल बैग, स्टैशनरी का सामान, मिठाईयां आदि बांटी गई।

इस अवसर पर अतर सिंह ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के इतिहास, वर्तमान और विभिन्न कार्यक्रम जो की सरकार व बैंक की तरफ से चलाये जा रहे हे उनकी स्टाफ व बच्चो को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को परिश्रम से पढ़ाई करके अपने माता पिता व स्कूल का नाम रोशन करने की सीख दी। इस अवसर पर बैंक स्टाफ मनोज कुमार ,बलबीर कौर ,प्रियंका ,रणधीर सिंह आदि उपस्थित थे।












