
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की राजनीति को नई दिशा प्रदान करने वाले एवं पंजाबियों के साथ-साथ विदेशों में बसे पंजाबियों की लड़ाई लडऩे वाले सुखपाल सिंह खैहरा के समर्थन में 2 अगस्त को बठिंडा में की जा रही रैली में अधिक से अधिक संख्या में वालंटियर्स को पहुंचकर खैहरा को मजबूत करने की अपील की जाती है ताकि पंजाब को बचाने की लड़ाई को और मजबूत किया जा सके। उक्त बात युवा नेता पंकज गर्ग ने खैहरा के समर्थन में वालंटिर्स को बठिंडा पहुंचने की अपील करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि खैहरा ईमानदार एवं मेहनती नेता होने के साथ-साथ पंजाबियों के हर दुख-दर्द को समझने और उसे दूर करवाने में सामर्थ नेता हैं। उन्होंने अब तक जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता तथा राजनीति में ऐसे नेता का बने रहना बेहद जरुरी है ताकि जनता को सुशासन मुहैया करवाने के लिए सरकारी तंत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खैहरा के समर्थन में बड़ी संख्या में पटियाला पहुंचे ताकि उन्हें मजबूत बनाया जा सके एवं राजनीति में फैले भ्रष्टाचार को भी खत्म करने के लिए एक सकारात्मक कदम उठाने में सहयोग हो सके।












