सोसायटी ने वन विभाग के सहयोग से लगाए करीब 4 हजार अधिक पौधे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सृष्टी की संरचना पेड़ पौधों से ही हुई है। पेड़ पौधों से ही हमें फल-फूल छाया और सबसे अधिक महत्व मानव जीवन में ऑक्सीजन का है जो की हमें पेड़ पौधे ही प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक ईंसान को अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। गौरव ट्रांसपोर्ट कंपनी के एम.डी वरुण ऐरी ने ग्रीन वैली पार्क में पौधारोपण के दौरान यह बात कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अगर पेड़ पौधे न हो तो प्रकृति द्वारा हमें अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। पेड़ हमारी धरती की मिट्टी को मजबूत करते है। पेड़ों के बिना ही बाढ़, भूस्खलन जैसी स्थिती पैदा होती है। शुद्ध पर्यावरण के लिए पौधों की अहम भूमिका है। लगातार पेड़ कटाई के चलते प्रदूषण इस कदर बढ़ गया है कि छह ऋतुएं भी अपने समय पर नहीं आती है। इस मौके पर ग्रीन वैली डिवेलप्मेंट सोसायटी के अध्यक्ष भरत गंडोत्रा ने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा हर साल पौधारोपण करके उनकी देखभाल आवश्य करें और पौधों से दोस्ती बनाए।

भरत गंडोत्रा ने बताया कि इस मानसून के दौरान वन विभाग के सहयोग से सोसाइटी की तरफ से होशियारपुर के आसपास 4000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं, उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष सुरेश बांसल, सतीश गोयल, कपिल गुप्ता, सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश बांसल, उपाध्यक्ष रजनीश कुमार गुलियानी, दीपक कतना, मास्टर प्रवीण कुमार, अध्यापक नेता अजीब द्विवेदी, मास्टर मुकेश कुमार, दर्शन लाल, विक्की, इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here