Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur करणी सेना अध्यक्ष लक्की ठाकुर और टिक्का ने स्वर्ण पदक विजेता राणा...

करणी सेना अध्यक्ष लक्की ठाकुर और टिक्का ने स्वर्ण पदक विजेता राणा का किया भव्य स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में हाकी में गोल्ड मैडल जीतने वाले होशियारपुर के होनहार खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा का होशियारपुर पहुंचने पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष लक्की ठाकुर एवं समाज सेवक हरपाल सिंह टिक्का की अगुवाई में महाराणा प्रताप चौक पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लक्की ठाकुर एवं हरपाल टिक्का ने कहा कि राणा ने होशियारपुर का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है तथा राणा का गोल्ड मैडल लेकर लौटना सभी के लिए गर्व की बात है। इस दौरान उन्होंने इस जीत के लिए राणा के पारिवारिक सदस्यों को भी बधाई दी।

Advertisements

इस अवसर पर भव्य स्वागत से गदगद हुए राणा ने कहा कि वे जीत की इस खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हाकी की उनका जीवन है और उन्हें मान है कि वे देश के लिए खेले और जीत कर स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने स्वागत में पहुंचने समस्त साथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू ने भी विशेष तौर से पहुंचकर राणा का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मोंटी ठाकुर, सुक्खा बाबा, सिमरन सिकंद, सोनू, रोहित वर्मा, मोहित जैरथ, लक्की प्रधान, हिमांशू वर्मा, हिमांशू सल्लां, जैजी शेरपुरिया, बलकरन, सहारन बैंचा, इकनाम सिंह, विनोद ठाकुर, बंटी राणा, शीपा बाजवा, कैलों, जस्सा मुरादपुरिया, राजू आदोवालिया के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं ने राणा का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here