Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur छत गिरने से सामान का भारी नुक्सान, बाल-बाल बचा परिवार

छत गिरने से सामान का भारी नुक्सान, बाल-बाल बचा परिवार

logo latest

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव उड़मुड़ में एक घर की छत गिरने से घर का काफी नुक्सान हो गया। परन्तु जानी नुक्सान होने से बच गया। नुक्सान संबंधी जानकारी देते हुए पीडि़त अमरजीत कौर पत्नी स्व. सरवन सिंह निवासी वार्ड न. 10 उड़मुड़ ने बताया कि करीब 2 बजे वह अपने पोतों के साथ उसी छत के नीचे बैठी हुई थी, कि अचानक कुछ आवाज सुनाई दी उन्हें लगा कि भूकंप आया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उसी समय उसने बच्चों को वहां से बाहर जाने को कहा तथा खुद भी गली में बाहर आ गई। इतने में घर की छत अचानक गिर गई। उन्होंने बताया कि छत गिरने से उनका घर का सामान नीचे दब गया है जिससे उनका भारी नुक्सान भी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here