
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:मुक्ता वालिया। केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की बदौलत बहुत जल्द होशियारपुर में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज अपने कोर्स शुरु करने जा रहा है जिससे हमारे बच्चे भी बेहतर नौकरियां प्राप्त कर सकेगें। उपरोक्त शब्द पंजाब यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने रयात बाहरा कालेज में इस संबधी बच्चों को जानकारी देते हुए कहे। तलवाड़ ने कहा कि यह कोर्स करने से बच्चों को बड़ी कंपनियों में नौकरी पाना आसान होगा।

तलवाड़ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में होशियारपुर का नाम सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोगों में आता है पर समय के अनुसार यूनिर्वसिटी की पढ़ाई व ओद्यौगिक इकाई की मांग का आपस में मेल न होने के कारण विधार्थी अच्छी नौकरी पाने के लिए वंचित रह जाते है। तलवाड़ ने कहा कि अब यह कोर्स शुरु होने के कारण इस समस्या का समाधान निकल पाएगा। इस मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की तरफ से जानकारी देते हुए रशिक एवं संजीव ने बताया कि यह कोर्स जॉब ओरिएण्टल कोर्स है और इन्हे 100 घंटे में पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में स्थानीय पोलीटेक्निक में बने स्किल डेवेल्पमैंट सेंटर में इनकी कक्षाएं शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने बच्चों से अपील की कि इन कोर्सो का लाभ उठाया जाए।












