Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur खेल प्रमोटर भगत सिंह ने 60 खिलाडिय़ों को भेंट की स्पोटर्स किटें

खेल प्रमोटर भगत सिंह ने 60 खिलाडिय़ों को भेंट की स्पोटर्स किटें

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा यूनाइटेड स्पोटर्स क्लब की ओर से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल टांडा (लडक़े) में करवाए गए समागम दौरान प्रवासी पंजाबी खेल प्रमोटर की ओर से क्लब के खिलाडिय़ों को स्पोटर्स किटें भेंट की गई। क्लब प्रबंधक पार्षद गुरसेवक मार्शल, मनीपाल सिंह, वरिंदरपुंज, सुखवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित समागम के दौरान प्रवासी पंजाबी खेल प्रमोटर भगत सिंह ने कोच हरजाप सिंह के दिशानिर्देशों अनुसार क्लब के 60 खिलाडिय़ों को स्पोटर्स किटें भेंट की।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने बास्केटबॉल खेल को प्रफुल्लित कर रहे क्लब तथा खेल कोच ब्रिज मोहन शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि इनकी मेहनत से ही आज बास्केटबॉल खिलाडिय़ों का अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है तथा यह खिलाड़ी खेल क्षेत्र में आगे हैं। इस दौरान प्रदीप सैनी, सुरिंदर सिंह, संदीप सैनी, पार्षद लखविंदर सिंह मुल्तानी, गुरदीप सिंह, चरणजीत सिंह, प्रदीप विरली, अमन सिंह, बनारसी लाल, राजवीर सिंह, जीवन, धरमिंदर, हरप्रीत सिंह, ठेकेदार परमिंदर सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here