Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur एस.डी. क्लीनिक में चार दिवसीय निशुल्क शिविर प्रारंभ

एस.डी. क्लीनिक में चार दिवसीय निशुल्क शिविर प्रारंभ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। शहर के रैड रोड पर स्थित प्रसिद्ध एस.डी. होम्योपैथिक क्लीनिक में समाजसेवी डा. प्रितपाल पनेसर व डा.निशा पराशर की अध्यक्षता में वार्षिक चार दिवसीय निशुल्क शुगर चैकअप कैंप का शुभारंभ किया गया। इस कैंप का उद्घाटन नायब तहसीलदार लवदीप सिंह ने किया। इस मौके पर लवदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कैंप लगाने से लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है। क्योंकि आज के भाग-दौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति इतना व्यस्थ हो चुका है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है।

Advertisements

परंतु एस.डी. होम्योपैथिक क्लीनियक के डा. प्रितपाल और डा. निशा सचमुच सराहना के पात्र हैं कि वह लोगों की निशुल्क जांच कर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बना रहे हैं। इस अवसर पर डा. प्रितपाल व डा.निशा ने बताया कि इस कैंप में लगभग 170 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि यह कैंप गुरुकृपा लेब व एस.डी. होम्योपैथिक क्लीनिक लैब के सदस्यों के सहयोग से लगया गया। डा.पनेसर ने बताया कि इस कैंप में रक्त से संबंधी सभी टैस्ट 50 प्रतिशत छूट पर किए जाएंगे तथा शुगर के टैस्ट भी मुफ्त किए जाएंगे। इस अवसर पर संदीप सैनी, हरीश खोसला, प्रेम सैनी, एडवोकेट अजय भल्ला, एडवोकेट समृद्धि भल्ला, गुरुकृपा लेब और एस.डी. क्लीनिक के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here