
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बजवाड़ा कलां में कांग्रेस को भारी झटका लगा,जब वहां के दलित नेता फूल चंद कांग्रेस छोड़ अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हो गए।पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,मेयर शिव सूद व दक्षिणी मण्डल अध्य्क्ष स अमरजीत सिंह लाडी की मौजूदगी में दलित नेता फूल चंद ने भाजपा का दामन थामा और कहा कि मोदी सरकार ने दलित समाज के उत्थान के लिए जो काम किए हैं।

उससे प्रभावित होकर भाजपा में आने का फैसला किया है। फूल चंद ने तीक्ष्ण सूद की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा इलाके में सर्वपक्षीय विकास करवा कर उन्होंने लोगो के दिलों में जो जगह बनाई है वो कोई और नेता नही बना सकता।वह तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में पार्टी की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि दलित नेता के तौर फूल चंद ने इलाके में काफी पहचान बनाई है। उनके भाजपा में आने से दलित भाईचारा बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ेगा।इस मौके पर यशपाल शर्मा,बूटा राम,राज कुमार,गुरमीत लाल,हरजिंदर सिंह,विजय कुमार,सरबजीत कुमार,सतीश आदि उपस्थित थे।











