Sunday, October 18, 2026
Home Latest स्वर्ण पदक विजेता अनिशा को स्कूल मैनेजमेंट ने किया सम्मानित

स्वर्ण पदक विजेता अनिशा को स्कूल मैनेजमेंट ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गत दिनों मध्यप्रदेश भोपाल में आयोजित अंडर-19 नैशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में पी.डी.आर्य महिला सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा अनिशा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल, अभिभावकों व शहर का नाम रोशन किया। स्कूल पंहुचने पर अनिशा को स्कूल प्रधान विश्वामित्र, प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया, कोच हरजंग सिंह और स्टाफ सदस्यों ने सम्मानित किया।

Advertisements

प्रिंसिपल आहलुवालिया ने कहा कि अनिशा खेलों के साथ-साथ शिक्षा में लग्न व मेहनत के साथ आगे बढ़ रही है। अनिशा ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय कोच हरजंग सिंह, माता-पिता व स्कूल मैनेजमेंट को दिया। इस दौरान प्रिया, मीना सूद, आंचल, सतीश कुमारी, विजय लक्ष्मी, सुनीता, अंजना, नवीन, शिवानी, गीता, हरप्रीत, मोनिका, ऊषा सेठी, बलविंदर, सीमा, सतीश कुमार, नीरजा व अन्य ने अनिशा को बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here