Friday, October 30, 2026
Home Latest कार्यकर्ताओं की दिल की धडक़न हैं डा. नंदा: पार्षद धीर

कार्यकर्ताओं की दिल की धडक़न हैं डा. नंदा: पार्षद धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर कांग्रेस के लिए यह गर्व की बात है कि पार्टी ने डा. कुलदीप नंदा जैसे ईमानदार एवं जुझारु नेता को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। डा. कुलदीप नंदा कार्यकर्ताओं की दिल की धडक़न हैं तथा पार्टी ने डा. नंदा को इस पद पर आसीन करके प्रत्येक कार्यकर्ता की भावनाओं का सम्मान किया है। यह विचार पार्षद सुदर्शन धीर ने डा. कुलदीप नंदा को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए कहे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि डा. कुलदीप नंदा पहले भी जिला प्रधान रह चुके हैं तथा कार्यकर्ताओं की आवाज को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने में जितने सक्षम वे हैं उतना कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिला प्रधान रहे विधायक पवन कुमार आदिया ने पार्टी की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को जिस प्रकार बरकरार रखा उसे डा. नंदा इसी प्रकार बरकरार रखने में जरुर कामयाब होंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here