कांग्रेस ने देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए बनाई योजनाएं: विधायक अरोड़ा

10271169_1632104583734561_1378067174330405180_o
-वार्ड 27 में प्रधान सतवीर की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन-
होशियारपुर, 27 अगस्त: जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से वार्ड 27 में पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल के प्रयासों से सैकड़ों वार्ड निवासियों ने प्रधान सुखवीर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में सुखवीर सिंह व अन्य वार्ड निवासियों का स्वागत करते हुए विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं बनाई हैं और देश हित ही उसके लिए प्राथमिकता रहा है। मगर जनता को अच्छे दिनों का स्वप्न दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के दावे करने वाली अन्य राजनीतिक पार्टियों का सच जानने के बाद जनता का विश्वास कांग्रेस की नीतियों के प्रति बढ़ा है। देश के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कांग्रेस ने सदैव हितैषी नीतियां बनाई हैं और इन्हीं के चलते आज बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने कहा कि विधायक अरोड़ा की अगुवाई में होशियारपुर में कांग्रेस पहले से काफी मजबूत हुई है और लोग इनकी कार्यप्रणाली एवं ईमानदारी से काफी प्रभावित हैं तथा इसका कांग्रेस को काफी लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले सुखवीर सिंह व अन्य ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर ही वे पार्टी में शामिल हुए हैं तथा भविष्य में भी कांग्रेस की मजबूती एवं एकजुटता के लिए प्रयास करेंगे। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुनील शर्मा, आत्मा राम, प्रशांत सूद, मक्खन सिंह, बब्बी, जसवंत सिंह, जंग सिंह, जग्गा सिंह, अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह, हीरा सिंह व दीपक सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here