
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह संघा ने पुलिस थाना सिटी का पदभार संभाला है। सुखविंदर सिंह संघा जोकि पहले सी.आई.ए. स्टाफ होशियारपुर में तैनात थे । जिसमें वह करीब पौने दो वर्ष इंचार्ज रहे। जिसमें इन्होंने अनेकों मामले जैसे अंधे कत्ल, डकैती, फरौती मांगने वाले गिरोह, लूट खसूट करने वाले मामले सुलझाए है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विश्वास दिलवाया कि शहर में सभी आसामाजिक तत्वों को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पुलिस प्रशासन को शहर में हो रहे गैर कानूनी कार्यों की जानकारी देकर उनका सहयोग करे।












