मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए महिला मोर्चा दृढ़ संकल्प: सीमा शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 2019 का लोक सभा चुनाव देश की आर्थिक तरक्की के साथ साथ, विदेश नीति, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा के लिए लड़ा जाएगा। इन सभी बिंदुओं पर विजय हासिल करने के लिए नरेन्द्र मोदी जी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। उपरोक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश महांसचिव सीमा शर्मा ने भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड़ की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। सीमा शर्मा ने कहा कि मिशन मोदी दोबारा के लिए महिला मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। उन्होने कहा कि इन चुनावों में मातृ शक्ति अहम भूमिका निभाएगी। उन्होने कहा कि आज हर घर में महिलाओं ने केन्द्रीय योजनाओं का पूरा लाभ लिया है, जिस के चलते महिलाएं मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं।
इस मौके पर पार्षद नीति तलवाड ने बताया कि भारतीय जनता महिला मोर्चा 29 मार्च से मुकेरियां में महिला सम्मेलन कर मिशन मोदी दोबारा का आगाज़ करने जा रहा है। उन्होने कहा कि हर बूथ पर 50 पैसे भागीदारी महिलाओं की है और इस भागीदारी ने नरेन्द्र मोदी जी के लिए पंजाब की सभी 13 सीटों को विजयी बनाने के संकल्प लिया है।

Advertisements

बैठक में पंजाब भा.ज.पा. की सचिव व होशिायारपुर प्रभारी चन्द्रलेखा ने कहा कि इस बार हर बूथ पर महिलाएं बड़ी संख्या में भा.ज.पा. के पक्ष में मतदान करवाएंगी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वो आज से ही अपना बूथ जीतने का प्रयास शुरू करें। बैठक को प्रदेश भा.ज.पा. महिला मोर्चा की मीडिया इंचार्ज मनीषा सूद ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कमलजीत कौर, निधि शर्मा, रितु हंस, राज तलवाड़, प्रियंका शर्मा, कमलेश सैनी, ऊषा किरण, शशि बाला, हरदीप कौर, मुस्कान पराशर, रजनी तलवाड़, बबली, प्रिया सैनी, कांता देवी व अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here