
पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव ढक्कोवाल के मौजूदा सरपंच द्वारा गांव की एक लडक़ी को ब्लेकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पता चला है कि उक्त सरपंच लडक़ी को बहन मानता था तथा उससे रखड़ी बंधवाता था। लड़क़ी द्वारा हिम्मत किए जाने पर जब उसने सारी बात अपने घर व पुलिस को बताई तो मामला सामने आने वाले दिन से ही सरपंच फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।












