मोदी की नीतियों का हर वर्ग को मिला लाभ, होशियारपुर से सोम प्रकाश को जिताया जाएगा: उद्योगपति करण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश हित में नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए जहां पूरे देश से भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों के समस्त लोकसभा उम्मीदवारों को विजयी बनाना समस्त देशवासियों का फर्ज है वहीं होशियारपुर लोकसभा सीट से सोम प्रकाश को जिताना होशियारपुर वासियों का मान बन चुका है। यह विचार उद्योगपति करण कपूर ने सोम प्रकाश से भेंट दौरान उन्हें अपनी तरफ से पूर्ण समर्थन देने और उनके हक में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कहते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

करण कपूर ने कहा कि जी.एस.टी. से व्यापारी व उद्योगपति काफी उत्सााहित हैं तथा मोदी की नीतियों का सभी वर्गों पर विशेष प्रभाव पड़ा है और सभी लाभांवित हुए हैं। आज व्यापारी पूरे देश में कहीं भी व्यापार कर सकते हैं और यह मोदी जी की कुशल नीतियों से ही संभव हुआ है और इसी के चलते सभी व्यापारी मोदी जी के साथ खड़े हैं। होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार सोम प्रकाश जोकि पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी हैं भी एक ईमानदार और मेहनती नेता हैं और उन पर कोई दाग नहीं है। उनकी साफ छवि और हल्के के लिए कुछ कर गुजरने की ललक के चलते हम सभी उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हल्के के विकास और देश हित में भाजपा के पक्ष में खड़े हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here