Sunday, October 18, 2026
Home Latest हमीरपुर से राहुल गांधी की ऊना रैली में जाएंगे पाँच हजार लोग:...

हमीरपुर से राहुल गांधी की ऊना रैली में जाएंगे पाँच हजार लोग: अजय शर्मा

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जहां भाजपा हिमाचल के चुनावी मैदान में अपने दिग्गज स्टार प्रचारकों की रैलियां करवाने के लिए जुट गई है, वहीं कांग्रेस भी अपने दिग्गजों के जरिए हिमाचली वोटरों को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल में पहली चुनावी रैली हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के ऊना में शुक्रवार को हो रही है।

Advertisements

10 मई को राहुल के ऊना दौरे को लेकर हमीरपुर कांग्रेस ने भी पूरी तैयारियाँ कर ली हैं। हमीरपुर जिला से करीब तीन से चार हजार लोग राहुल गांधी की ऊना रैली में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि जिला से करीब 20 बसें और 80 छोटी-बड़ी गाडिय़ाँ ऊना रैली में जाएगी। अजय शर्मा ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने जिन वादों के सहारे सत्ता प्राप्त की थी। उन वादों को पूरा करने में मोदी नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुमलों की राजनीति से लोग दुखी हैं तथा कांग्रेस को समर्थन देकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सोच चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऊना रैली ऐतिहासिक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here