Wednesday, October 7, 2026
Home Education लार्ड कान्वेंट स्कूल में मनाया मदर्स डे व विश्व पक्षी दिवस

लार्ड कान्वेंट स्कूल में मनाया मदर्स डे व विश्व पक्षी दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। माहिलपुर स्थित लार्ड कान्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल प्रियंका ठाकुर की देख-रेख में बच्चों ने मदर्स डे तथा विश्व पक्षी दिवस एक साथ मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी-अपनी माताओं के लिए कार्ड भी बनाए तथा पक्षियों को बचाने हेतु संदेश तथा पोस्टर लिखकर सभी को पक्षियों के प्रति संवेदनशील होने के लिए भी जागरूक किया

Advertisements

। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रियंका ठाकुर ने छात्रों को दैनिक आचरण व बड़ों के साथ व्यवहार कैसे करें विषय पर बताते हुए कहा कि बच्चे अपनी बाणी में मिठास तथा सभी के प्रति संस्कारी भाषा का इस्तेमाल करें तथा साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जंगलों की कटाई तथा पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण से पक्षियों व जानवरों को छात्र बचाएं तथा आस-पास के लोगों को जंगलों तथा जीव जन्तुओं के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल डायना हांडा तथा स्टॉफ, सोनू गांधी, निशा, हरप्रीत, गुरप्रीत आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here