पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत नहीं बल्कि मानव जीवन हेतु अनिवार्य: साध्वी सुश्री भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा गगरेट के आर्मी गा्रउंड में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। कथा के चौथे दिन मे सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री भारती जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की जरूरत नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए अनिवार्य भी है। इसके लिए वृक्ष वनस्पति का योगदान अहम है। यह अलग बात है कि इंसान इसे लेकर गंभीर नही हो रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया आगे साध्वी जी कहा कि समस्त मानव जाति को प्रकृति का महत्व बताने का प्रयास किया है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्ष वनस्पतियों का योगदान अहम है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन वातावरण में घुलते जहर के बीच इंसान इसे लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है, कि वृक्ष संपदा की कटाई न रोकी गई तो देश को गंभीर संकट का सामना करना पड सकता है, अन्य साध्वी बहनों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालुगण मंतर्मुग्ध होकर झूम उठे।

कथा में ज्योति प्रज्वलित करने के लिए विशेष रूप में बाबा राकेश शाह, रजनी मनकोटिया, विनोद मनकोटिया, कैप्टन गीरधारी लाल,पतर्कार अजय ठाकुर जी, रिशी ठाकुर, एडवोकेट मंगल सिंह राणा, किशन लाल प्रराशर, राम गोपाल, मास्टर केवल कृष्ण, चंचल शर्मा, अरूण जेतली, मदन लाल वर्मा, राज कुमार, राकेश मोहन शर्मा, पंडित सखदेव, साहिल, मिन्टू, नीधी, भूपिंदर सिंह, अजय, नीरज ढढवाल, राम रचनपाल, प्रो संदीप जी,देवन जी,आदि मौजूद थे। कथा का समापन प्रभू की पावन आरती से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here