Saturday, November 7, 2026
Home Education होटल इंडस्ट्री की डिमांड के कारण सेंट सोल्जर बना छात्रों की पहली...

होटल इंडस्ट्री की डिमांड के कारण सेंट सोल्जर बना छात्रों की पहली पसंद, मिल रही है 100 फीसदी प्लेसमेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होटल इंडस्ट्री में बढ़ रही रोजगार की संभावनाओं के देखते हुए सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में दाखिले लेने के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए चेयरमैन अनिल चोपड़ा, चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ओर प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने बताया कि होटल इंडस्ट्री बहुत तेजी से विकसित हो रही है, जिसके चलते इसमें काम करने वाले लोगों की डिमांड में भी तेजी आई है।

Advertisements

सिर्फ पंजाब, हिमाचल ही नहीं भारत के अन्य राज्यों से भी छात्र सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट में दाखिला लेना चाहते हैं इसका सीधा सा कारण कॉलेज स्टाफ की काबिलियत, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है। जिसके बाद हर छात्र और उसके अभिभावक बच्चे के भविष्य को सुरक्षित महसूस करते है।

छात्र अपने रुचि के अनुसार एम.एस.सी होटल मैनेजमेंट, बी.एम.एस होटल मैनेजमेंट, एयरलाइन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, बी.एस.सी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन, आई.टी.आई इन फ़ूड प्रॉडकशन, फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरीज, बेकरी में दाखिला ले रहे हैं। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनहर अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष होटल मैनेजमेंट छात्रों की देश-विदेश के नामी होटलों में 100 फीसदी प्लेसमेंट हो रही है और इस वर्ष भी पास हो रहे सभी छात्रों की प्लेसमेंट हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here