Sunday, October 18, 2026
Home Himachal गांव झनियारी से मिला अज्ञात शव, इलाके में दहशत का माहौल

गांव झनियारी से मिला अज्ञात शव, इलाके में दहशत का माहौल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के झनियारी गाँव में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि वृद्ध कुछ दिनों से झनियारी गाँव के आस-पास घूम रहा था। पुलिस को इस बारे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। मृतक की उम्र कऱीब 65 से 75 वर्ष के करीब लग रही है।

Advertisements

इसका कद 5’4″ है। डी.एस.पी. हितेश लखनपाल ने बताया कि शव को मैडिकल कालेज हमीरपुर कि शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमोर्टम बुधवार को टाँडा मैडिकल कालेज में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक अज्ञात शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here