Sunday, November 1, 2026
Home Education सैनी सभा स्कूल में करवाए प्रतिभा खोज मुकाबले, विजेता बच्चों को किया...

सैनी सभा स्कूल में करवाए प्रतिभा खोज मुकाबले, विजेता बच्चों को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मनुष्य को जीवन में सफल बनाने के लिए सबसे बड़ा योगदान उस के स्कूल का होता है। स्कूल ज्ञान का वो मन्दिर है, जहां से शिक्षा ग्रहण कर एक विधार्थी सामाजिक व व्ययसायिक जीवन के लिए तैयार होता है। इसलिए स्कूलों में शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ विधार्थियों को खेल कूद व अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनके मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है।

Advertisements

उपरोक्त शब्द सैनी सभा सीनियर माडल हाई स्कूल, बहादुरपुर की प्रिंसीपल रजनी तलवाड़ ने स्कूल में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए करवाए गए कविता गायन, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता व क्विका मुकाबलों में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ईनाम वितरित करने के अवसर पर कहे। इस अवसर पर रजनी तलवाड़ ने कहा कि स्कूल में नर्सरी से पहली कक्षा के विधार्थियों के कविता गायन व नृत्य के मुकाबले करवाए गए, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला से दर्शकों को आकर्षित कर दिया।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दूसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के भाषण मुकाबले व छठी से दसवीं कक्षा तक के विधार्थियों के क्विका मुकाबले करवाए गए। जिनमें प्लांट हाऊस ने पहला, ऋग्वेद हाऊस ने दूसरा व सामवेद हाऊस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें स्कूल की मैनेजमैंट कमेटी द्वारा ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बिश्र दास सैनी, उप प्रधान मंगत राम सैनी, कमेटी सदस्य रजिंदर पाल सैनी, वाईस प्रिंसीपल सुनीता व स्कूल स्टाफ से प्रिया, रंजना, पूजा, मीनू गुप्ता व हरप्रीत कौर व स्कूल के समूह विधार्थी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here