हर बूथ पर 50-50 सदस्य जोडऩे हेतु कार्यकर्ता पूरी मेहनत से कर रहे कार्य: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी हरदोखानपुर मंडल की बैठक शास्त्री मार्किट में भाजपा जिला कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री विनोद परमार एवं सहप्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मास्टर कृष्ण कुमार विशेष तौर से पहुंचे। बैठक में भाजपा की तरफ से शुरु किए गए सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।

Advertisements

कहा, लोकसभा चुनाव की तरह ही 2022 में भी प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाना है लक्ष्य

इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि भाजपा इस समय देश की नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इसलिए आज हर कोई भाजपा के साथ जुड़ रहा है। अश्विनी गैंद ने कहा कि गांवों में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है तथा लोगों का रुझान पार्टी से जुडऩे के लिए बढ़ा है। पंजाब के साथ-साथ हरदोखानपुर मंडल में भी सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह पाया जा रहा है और भाजपा का हर सदस्य अपने-अपने बूथ पर मेहनत से काम करते हुए लोगों को भाजपा की नीतियों से जोडऩे में लग रहा है और कम से कम 50 सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। श्री गैंद ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनावों में देश की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर कांग्रेस मुक्त भारत किया है उसी प्रकार 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जनता प्रदेश को भी कांग्रेस मुक्त बनाने में अपनी वोट से चोट करेगी।

इस अवसर पर विनोद परमार एवं कृष्ण कुमार ने मंडल द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर बनाई गई रणनीति एवं किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता को मोदी सरकारी की नीतियों से अवगत करवाएं तथा उनका लाभ जरुरतमंद लाभपात्रियों तक पहुंचे इसके लिए भी कार्य करें।

इस मौके पर मंडल के युवा अध्यक्ष मोंटी ठाकुर, मंडल महासचिव मंगल दास, उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव राजेश शर्मा व शाम लाल खिलवाणा, अनूप शर्मा, लव कुमार व अन्य मंडल सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here