सुरिन्दर कौर सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैरल न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा पंजाब की तरफ से भाजपा सदस्यता अभियान को सचारु ढंग से चलाने के लिए ओ.बी.सी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी रामेश्वर चौहान, प्रदेश अध्यक्ष कंवर जगदीप सिंह और पंजाब के प्रभारी एस एस चन्नी ने सुरिंदर पाल कौर सैनी को सदस्य्य्ता अभियान की पंजाब की प्रभारी नियुक्त किया।

Advertisements

इस अवसर पर सुरिन्दर पाल कौर सैनी ने कहाकि भाजपा की सदस्यता लेने के लिये लोगो मे भारी उत्साह है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उन्नति व विकास की नई ऊंचाई छू रहा है जिससे लोगो मे भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। पार्टी ने उनकी जो जिम्मेदारी लगाई है वह उसे पूरी मेहनत से निभाएंगी और भारी संख्या में सदस्यता के तहत जनता को भाजपा के साथ जोड़ा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here