
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। केंद्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए खत्म कर दी है। जिसके चलते पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है और हर देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसला की सराहना करता नहीं थक रहा। उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए भाजयुमो जिला महासचिव जिंदू सैनी ने करते हुए कहा कि अब धारा 370 खत्म होने से केंद्र सरकार खुलकर काम करेगी तथा पैसा खर्च करेगी और जम्मू-कश्मीर में रोजगार के साधन मुहैया करवाएगी।

जिसके चलते जम्मू कशमीर देश के साथ एकसुर होकर तरक्की करेगा। जिंदू सैनी ने कहा कि मोदी जी पर भरोसा रखकर लोगों ने उन्हें बड़ी जीत दिलाई और बदले में उन्होंने भी धारा 370 खत्म कर एक साहसिक व एतिहासिक फैसला देश निवासियों के लिया किया है। इस मौके पर जिंदू सैनी ने धारा 370 व 35 ए खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए सभी देशवासियों को इसकी बधाई भी दी।












