Tuesday, October 20, 2026
Home Latest महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी

महावीर जयंती पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर जोर दिया और उनके आदर्श दुनिया भर में असंख्य लोगों को शक्ति देते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया था, इस निर्णय की बहुत सराहना हुई।

Advertisements

एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“हम सभी भगवान महावीर को नमन करते हैं, जिन्होंने हमेशा अहिंसा, सत्य और करुणा पर बल दिया। उनके आदर्श दुनिया भर में अनगिनत लोगों को शक्ति देते हैं। उनकी शिक्षाओं को जैन समुदाय ने खूबसूरती से संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है। भगवान महावीर से प्रेरित होकर, उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की और सामाजिक कल्याण में योगदान दिया।

हमारी सरकार हमेशा भगवान महावीर के सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी। पिछले वर्ष, हमने प्राकृत को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया, यह ऐसा निर्णय था जिसकी बहुत सराहना हुई।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here