कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल, जनता परेशान: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा के हरदोखानपुर मण्डल अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने हल्का शाम चौरासी के गांव खिलवाणा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब की कैप्टन सरकार को आड़े हाथों लिया। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि जब से पंजाब की कैप्टन सरकार सत्ता में आई है तभी से प्रदेश की जनता परेशान है। सत्ता में आने के लिए जनता से बड़े-बड़े वायदे करने वाली कैप्टन सरकार ने एक भी वायदा वफा नहीं किया। भले ही वह घर-घर नौकरी का वायदा हो या फिर युवाओं को स्मार्ट फोन देने का तथा प्रदेश से नशा खत्म करने का वायदा हो। कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेस साबित हो रही है। जिसके कारण जनता में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

Advertisements

भाजपा मंडल हरदोखानपुर ने दविंदर कुमार को बूथ नंबर 164 का प्रधान नियुक्त किया

अश्विनी गैंद ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में वजूद खतरे में आ चुका है। क्योंकि, लोग कांग्रेस की जनविरोधी एवं देशहित के विपरीत कार्य करने की नीतियों से अवगत हो चुके हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार ने मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए जो योजनाएं चलाई हैं उनका जन-जन को लाभ पहुंचना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। जिसके चलते आज लोग भाजपा के सदस्य बनने के लिए उत्सुक हैं। जनता जानती है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा सरकार ही निजी हितों का त्याग करके देशहित में कार्य करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ हल्का शाम चौरासी में भी संगठनात्मक चुनावों में बूथ स्तर पर भी लोग बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। श्री गैंद ने बताया कि इसी कड़ी के तहत बूथ नंबर 164 का चुनाव किया गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए मंडल चुनाव सहप्रभारी नीरज गैंद व जिला उपाध्यक्ष मास्टर कृष्ण अरोड़ा विशेष तौर से पहुंचे।

इस दौरान शाम सुन्दर ने बूथ प्रधान के लिए दविंदर कुमार का नाम प्रस्तावित किया। सभी ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मोहर लगाकर दविंदर कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी व उन्हें अपनी टीम बनाने के अधिकार दिए गए। श्री गैंद ने नवनियुक्त बूथ प्रधान दविंदर कुमार को कहा कि वह अपनी टीम में नए सदस्यों के साथ-साथ पुराने एवं कर्मठ सदस्यों को भी जरुर स्थान दें ताकि उनका मान सम्मान बना रहे व उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में पूरी तरह से सफल हो सकें। इस मौके पर मंगेश कुमार, अनिल कुमार, गुरनाम सिंह गोल्डी, संदीप कुमार, गुरदावर सिंह, लव कुमार, यशपाल, राज कुमार, निशांत कुमार, मोनू, बब्बी, दीपक, संदीप, दयाशंकर, रुप लाल, सचिन टंडन, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here