Saturday, October 31, 2026
Home Education सरकारी स्कूल मोनाकलां में शहीदों को किया याद

सरकारी स्कूल मोनाकलां में शहीदों को किया याद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। होशियारपुर के गांव मोना कलां के सरकारी हाई स्कूल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की देश भक्ति से संबंधित देश भक्ति की कविताएं पेश की।

Advertisements

इस समागम का उद्घाटन सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पैंसरी के डा. अमृतपाल सिंह तथा समूह नगर पंचायतों के सदस्यों ने किया। समागम में शहीदों द्वारा अपनाई सोच के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, तुलसीदास, सरपंच लखविंदर कौर, सुरिंदरपाल सिंह, पूर्व सरपंच चरनजीत, सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here