
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका अदा कर रहे टॉडलर्स होम स्टडी हाल माडल टाउन की तरफ से दीपावली के शुभ अवसर पर स्कूल में दाखिला लेने के बच्चों एवं अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल करवाने की सोच रहे अभिभावकों के लिए बहुत बड़ी आफर्स लेकर आया है। इतना ही नहीं स्कूल की तरफ से गौतम नगर में स्थित ब्राउनस्टोन स्कूल में भी दाखिला लेने वाले बच्चों को विशेष छूट दी जाएगी।


इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रिंसिपल सुमन गुलाटी ने बताया कि स्कूल की तरफ से दीपावली स्कूल की तरफ से दाखिला लेने वाले बच्चों को विशेष छूट देने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत स्कूल में दाखिला लेने वाले बच्चों को दाखिला फीस में 40 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह छूट 7 नवंबर 2019 तक के लिए दी जाएगी। इस बीच इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला स्कूल में करवाकर इस छूट का लाभ ले सकते हैं।

गौरतलब है कि शिक्षा के क्षेत्र में होशियारपुर व आसपास के इलाके में अग्रणीय स्थान रखने वाले टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल द्वारा गौतम नगर में ब्राउनस्टोन स्कूल खोला गया है।












