Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur 25 नवंबर सोमवार को ब्लाक स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता देंगे धरना: डा....

25 नवंबर सोमवार को ब्लाक स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता देंगे धरना: डा. नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं इंडियन नैशनल कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए शैड्यूल अनुसार 25 नवंबर दिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिले में ब्लाक स्तर पर केन्द्र की मौदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने दी।

Advertisements

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस धरने में हल्का विधायक का सहयोग लें और मोदी सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करते हुए धरने को कामयाब बनाएं। डा. नंदा ने आह्वान किया कि देश एवं जनता के हित में एकजुट होकर धरने करें। उन्होंने बताया कि यह धरने केन्द्र की मोदी सरकार की वायदा खिलाफी, महंगाई, गांधी परिवार की विशेष सुरक्षा हटाने, बेरोजगारी बढ़ाने तथा देश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से खराब करने व किसानों की हो रही दुर्दशा के विरोध में दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here