Thursday, October 29, 2026
Home Education स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर विद्या मंदिर स्कूल में करवाए पेंटिंग...

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मोत्सव पर विद्या मंदिर स्कूल में करवाए पेंटिंग मुकाबले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सर्वहितकारी विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर में स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस मौके पर विद्यालय में सूर्य नमस्कार, महायज्ञ, स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisements

स्कूल के सभी बच्चों ने सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 8वीं कक्षा का समीर नांगलू प्रथम व मोहम्मद समीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिग प्रतियोगिता में 12वीं का पुनीत प्रथम श्रेया ने दूसरा व 11वीं की हीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल प्रिंसिपल शैली शर्मा ने छात्रों को बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में अपने ज्ञान का लोहा मनवाया व उनके इस व्यक्तित्व के पीछे नियमित व्यायाम, नियमित स्वाध्याय व योग की मत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हमें अध्यापकों से प्रेरणआ लेकर दैनिक जीवन में व्यायाम व योग का प्रयोग करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here