यूथ कांग्रेस पदाधिकारयिों ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के प्रशस्त किए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस भवन होशियारपुर में पंजाब यूथ कांग्रेस की हिदायतों पर यूथ कांग्रेस चब्बेवाल तथा विधानसभा हलका होशियारपुर के यूथ कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के 157वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

Advertisements

इस मौके पर स्वामी विवेकानंद जी के सिद्घांतो पर विचारधारा को याद करते हुए मनाया। इस मौके पर विधानसभा यूथ कांग्रेस के प्रधान चौधरी गुरप्रीत तथा विधानसभा यूथ कांग्रेस के प्रधान जतिंदर कुमार भोलू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जनवरी का दिन स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस है, जिसे यूथ दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें उस मार्ग पर चलना चाहिए जो स्वामी विवेकानंद जी द्वारा प्रशंस्त किया गया हो।

इस मौके पर समूह कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण करते हुए हमेशा ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ जीवन व्यतीत करने की बात कही तथा आपसी भाईचारा कायम रखने हेतू सभी को मिलजुल कर रहने का आह्वान यिा। उन्होंने कहा कि हमें खुद को इतना मजबूत करना होगा की कोई भी भडक़ाऊ तत्व हमें आसानी से न तोड़ सकें। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस लोकसभा होशियारपुर के पूर्व प्रधान एडवोकेट रोहित जोशी, बलदेव पुगलाना, सचिव पंजाब कांग्रेस, अमनदीप सरपंच, केवल कुमार, रवि कुमार, सागर, सन्नी, जतिन तथा बड़ी संख्या में यूथ कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here