Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur विधायक आदिया ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

विधायक आदिया ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने हल्के में अलग-अलग बूथों पर पहुंचकर बच्चों को जीवन रक्षक बूंदें पिलाईं और इस कार्य में लगे स्टाफ सदस्यों को मुहिम का सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

Advertisements

इस मौके पर विधायक आदिया ने कहा कि विश्व स्तर पर पोलियो को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है तथा भारत में भी पूरी तरह से जागरुकता के चलते पोलियो पर काबू पाया जा सका है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सरकारी तंत्र के अलावा आम जनता का सराहनीय सहयोग मिला है, जिसकी बदौलत आज हम इस बीमारी पर काबू पा सके हैं।

इस मौके पर ब्लाक समिति चेयरमैन जसपाल पंडोरी, सरपंच घुग्गी, मास्टर हरप्रेम ब्लाक प्रधान भूंगा, विष्णु तिवाड़ी समिति सदस्य, वालिया, मनोहर, काका नंबरदार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here