Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur जालंधर रोड: लोकल कैफे में तेल गर्म करते समय लगी आग, फायर...

जालंधर रोड: लोकल कैफे में तेल गर्म करते समय लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। होशियापुर-जालंधर मार्ग पर आई.टी.आई. के समीप स्थित लोकल कैफे में तेल को गर्म करते समय अचनाक आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई तथा फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Advertisements

दुकान पर काम करने वाले लडक़े ने बताया कि वह किचन में तेल गर्म कर रहा था तो अचानक तेल को आग पड़ गई। आग की लपटें देख वह घबरा गया और वहां से भागकर नीचे आ गया। भगवान का शुक्र रहा कि आग से अधिक नुकसान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here