Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो ने श्री गुरु रामदास कालेज अॅफ नर्सिंग...

जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो ने श्री गुरु रामदास कालेज अॅफ नर्सिंग में करवाया कैरियर गाइडेंस सैमीनार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से श्री गुरु रामदास कालेज आफ नर्सिंग में ए.एन.एम., जी.एन.एम. व बी.एस.सी. नर्सिंग करने वाली छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस सेमीनार करवाया गया। इस दौरान जिला रोजागर सृजन व ट्रेनिंग अधिकारी कर्म चंद व पीरामिड ई-सर्विस के रिजनल मैनेजर सुनील ने छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग की व उन्हें इस क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग कैरियर प्रोग्रामों से परिचित करवाया।

Advertisements

इस दौरान छात्राओं को उनके प्रोफेशन संबंधी भारत व विदेश में कैरियर की अलग-अलग संभावनाओं संबंधी विस्तार से जानकारी भी दी गई। इस सेमीनार में कालेज की 78 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला रोजगार सृजन व ट्रेनिंग अधिकारी ने इस दौरान छात्राओं को पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए शुरु किए गए अलग-अलग प्रोग्रामों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो नौजवानों के भविष्य निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अलावा कालेजों, आई.टी.आईज व पोलीटेक्निक कालेजों के 40 विद्यार्थियों को रोजाना जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो का दौरा करवा कर पंजाब सरकार की ओर से निर्धारित किए गए प्रोग्रामों की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है, ताकि नौजवान रोजगार, स्व-रोजगार व ट्रेनिंग आदि संंबंधी जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से परिचित हो सके। उन्होंने बताया कि ब्यूरो में विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी जानकारी देने के लिए जहां मास काउंसलिंग प्रोग्राम भी करवाए जाते हैं वहीं प्लेसमेंट कैंप भी आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here