
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर विकास समिति के सभी सदस्यों ने प्रधान रघुवीर सिंह बेदी व वरिष्ठ उपप्रधान अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में भूतगिरी मंदिर परिसर में शिवरात्रि उत्सव बहुत ही धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में इलाके व शहर से आए भक्तों ने माथा टेककर भगवान शिवजी से आशीर्वाध प्राप्त किया। वरिष्ठ उपप्रधान हैप्पी सूद ने आए हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया।


इस अवसर पर हरिचंद्र पुरी, सूरज प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गोगना, इंद्रमोहन शर्मा, नवीन शर्मा, पं. संजय शर्मा, रवि धीर, साहिल सूरी, राजीव शर्मा गांधी, सुरेश चावला, डा. गिरीश चौधरी, गुरदास राम, गुरचरन सिंह, चेतन सूद, संगीता रानी, राकेश सूद, तरुण तलवाड़, विजय कुमार, राजीव कुमार सभऊी सदस्य मौजूद थे।












