Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur नशे को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं...

नशे को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं खुशहाली के रक्षक: टी.एस. शेरगिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री पंजाब के सीनियर सलाहकार व जी.ओ.जी(गार्डियन आफ गर्वनेंस) के सीनियर वाइस चेयरमैन जनरल(सेवामुक्त) परम वशिष्ट सेवा मैडल टी.एस. शेरगिल ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए खुशहाली के रक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे होशियारपुर में जिला अधिकारियों व गार्डियन आफ गर्वनेंस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे।

Advertisements

– जी.ओ.जी. के सीनियर वाइस चेयरमैन ने जिला अधिकारियों व खुशहाली के रक्षकों के साथ की बैठक

लेफ्टीनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से तैनात किए गए खुशहाली के रक्षक नशे के खिलाफ विशेष जागरुकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी ओर से गांवों में नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनको नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्रों के बारे में बताया जाता है, जहां पंजाब सरकार की ओर से नशे में जकड़े मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। इसके अलावा खुशहाली के रक्षकों की ओर से की गई रिर्पोटें प्रशासनिक सुधार, जन कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने व लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए अहम साबित हो रही है।

– खुशहाली के रक्षकों की ओर से दी जा रही फीड बैक जिला प्रशासन के लिए अहम: डिप्टी कमिश्नर

टी.एस. शेरगिल ने कहा कि जी.ओ.जी योजना के माध्यम से गांवों में जन कल्याण योजनाओं को योज्य लाभार्थियों तक पहुंचाना यकीनी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जी.ओ.जीज अपने-अपने गांवों में देखते हैं, कि सरकार की ओर से शुरु की गई अलग-अलग योजनाएं किस ढंग से गांवों में लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी रिपोर्ट अगली कार्रवाई के लिए प्रशासन व सरकार को एक साथ की जाती है। जिलाधीश अपनीत रियात ने कहा कि खुशहाली के रक्षकों की ओर से दी जाती फीड बैक जिला प्रशासन के लिए अहम हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है व जी.ओ.जीज की ओर से की जा रही रिपोर्टों के आधार पर ही प्रशासन की ओर से गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से खुशहाली के रक्षकों का सहयोग लेकर लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, जी.ओ.जी होशियारपुर के प्रमुख ब्रिगेडियर(रिटा.)मनोहर सिंह, ओ.एस.डी. करनवीर सिंह के अलावा भारी गिनती में खुशहाली के रक्षक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here