Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur जिला मैजिस्ट्रेट ने दिए ए.डी.सी. के साथ दुरुव्यवहार करने वाले मामले की...

जिला मैजिस्ट्रेट ने दिए ए.डी.सी. के साथ दुरुव्यवहार करने वाले मामले की जांच के आदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हैड कांस्टेबल अशोक कुमार (पेटी नंबर-523) द्वारा 22 मार्च को सैशन चौक पर पब्लिक में ए.डी.सी. (ज) के साथ दुरुव्यवहार किए जाने वाले मामले की जिला मैजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश जारी किए हैं। जिला मैजिस्ट्रेट कम जिलाधीश विपुल उज्ज्वल ने इसकी जंच एस.डी.एम. को सौंपी है तथा उन्होंने 15 दिन के भीतर जांच की रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि 22 मार्च को सैशन चौक पर हैड कांस्टेबल अशोक कुमार द्वारा चैकिंग दौरान ए.डी.सी. को रोका गया और उनके बताए जाने के बाद भी हैड कांस्टेबल ए.डी.सी. के साथ गाली ग्लोच करने लगा और पब्लिकली उनके साथ उसने दुरुव्यवहार किया। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधीश ने बतौर जिला मैजिस्ट्रेट अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए हैड कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से सस्पैंड कर दिया था। उसी मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला मैजिस्ट्रेट ने जांच के उक्त आदेश जारी किए हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here