पाकिस्तान ने 24 घंटों में 3 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास एक बार फिर सीजफायर का उल्लघंन किया। पाकिस्तान ने लगभग 3.30 बजे पाकिस्तान ने बिना वजह ही सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी के पास मोर्टार के साथ- साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की। वहां के स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा है, हम दूर हैं।

Advertisements

पाकिस्तान इतने पर ही नहीं रुका उसने दोबारा सुबह 7:20 बजे फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस बार उन्होंने रजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर को निशाना बनाया। तीसरी बार वह फिर से पुंछ की अग्रिम सेना चौकियों को निशाना बना रहा है और रुक-रुक कर छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

बतादें कि मई को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के केरनी और क्सबा में दोपहर करीब डेढ़ बजे सीजफायर का उल्लघंन किया। पाकिस्तानी सेना लगातार केरन घाटी, पुंछ, उड़ी सेक्टर, कृष्णाघाटी, बालाकोट, नोशहरा और अखनूर सेक्टरों को निशाना बना रही है। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 2019 में पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पार करने के दौरान सीजफायर उल्लंघन की कुल 3200 घटनाएं दर्ज की गई थीं। जवान पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here