
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला स्तरीय एलिमैंटरी खेलों का पुरस्कार वितरण समारोह लाजवंती आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में किया गया। उप शिक्षा जिला अधिकारी धीरज वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व में करवाए गए इस पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी शिक्षा दिनेश कुमार ने की जबकि मुख्यातिथि के तौर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी शिक्षा सतपाल सिंह उपस्थित हुए। इस समारोह में खेलों के दौरान सराहनीय सेवाय निभाने के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के अध्यापक रजनीश कुमार गुलियानी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उनके साथ विशेष तौर पर ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी टांडा मनजीत सिंह, प्रिंसिपल तरलोचन सिंह प्रिंसिपल मदन लाल शर्मा, प्रिंसिपल हरविंदर सिंह, प्रिंसिपल जरनैल सिंह, प्रिंसिपल संजीव कुमार मंसूरपुर , मास्टर रवि कुमार , जिला खेल अधिकारी जितेंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह बैंस, हरविंदर सिंह ,रमन कुमार एैरी ,हरजिंदर सिंह सैनी कमल छाबड़ा, रजिंदर सिंह, उपकार सिंह ,एडुसैट इंचार्ज बलराम सिंह बृजेश कुमार ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी भूपेश कौर भगवंत राय करनैल सिंह राजेश कुमार इंदर सिंह मनजिंदर सिंह इकबाल सिंह आदि उपस्थित थे।












