Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur अनलॉक-1 दूसरे चरण में प्रवेश, शर्तों के आधार पर खुले मंदिरों में...

अनलॉक-1 दूसरे चरण में प्रवेश, शर्तों के आधार पर खुले मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किए प्रभु के दर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: संदीप वर्मा। लॉकडाउन के चार चरणों के बाद सोमवार से देशभर में लॉकडाउन-5 या जिसे अनलॉक-1 का नाम दिया गया है, उसका दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों के साथ-साथ मॉल-रेस्टोरैंट को खोलने की इजाजत होगी।

Advertisements

आपको बता दें कि इस ऑनलाइन चरण में जो पाबंदियां होंगी वो इस तरह होंगी।

धार्मिक स्थलों में प्रवेश के लिए इन बातों का ख्याल रखना होगा। एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी, मास्क, सैनिटाइजऱ, आरोग्य सेतु- कोवा ऐप, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था, जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने संबंधी, प्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएं, मूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद भी नहीं मिलेगा, भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा।

आज यानी सोमवार 8 जून को शिव शंकर भोलेनाथ का दिन है और आज के दिन ही भक्तों की आस्था मंदिरों के खुलते ही फिर से उजागर हो गई। ऊना रोड स्थित भूत गिरी मन्दिर ,श्री शक्ति मन्दिर नई आबादी में तो भक्त पूरे एहतियात के साथ शांति पूर्वक ढंग से अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। मन्दिर में मूर्तियों को छूने, शिवलिंग पर जल चढ़ाने, प्रसाद, चरणामृत देने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। श्री शक्ति मन्दिर नई आबादी होशियारपुर के पुजारी पंडित राज कुमार ने बताया कि आज सोमवार के दिन कोरोना महामारी के चलते सभी मन्दिर खोले गए है। इसके साथ ही शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि आज पहला दिन है कुछ कम भक्त पहुंचे लेकिन अब मंदिरों में भक्त आने शुरू हो जाएंगे। शक्ति मन्दिर के प्रवेश द्वार पर मन्दिर में आने वाले प्रत्येक भक्त को सेनिटाइज किये जाने उपरांत ही आगे प्रवेश दिया जा रहा है।

होटल में लागू होंगे इस तरह के नियम

मास्क, सैनिटाइजऱ, आरोग्य-सेतू- कोवा ऐप, साबुन से हाथ धोने का प्रबंध, 50 फीसदी की सीटिंग कैपेसिटी, डिस्पोज़ेबल मेन्यू और नैपकिन का इस्तेमाल, हर इस्तेमाल के बाद टेबल को सैनिटाइज करना, ऑर्डर और पेमेंट ऑनलाइन करने पर बल, एलिवेटर पर सीमित ही लोग चढ़ पाएंगे, पार्किंग में गाडिय़ों को सैनिटाइज़ करना जरूरी आदि हिदायतों के अनुसार ही होगा।

आपको बता दें कि 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज आज से खुल रहा है। इसमें देशभर में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुलने की इजाजत होगी, लेकिन कई तरह की पाबंदियां होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here