भारत के धैर्य को कमजोरी समझने की भूल न करे चीन: सोम प्रकाश

होशियारपुर/फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। विश्वगुरु भारत ने सदैव समता, सहजता और परोपकार दिखाया है परंतु इसके विपरीत चीन जैसे देशों ने बीमारियां और आतंकवाद के सिवा कुछ नही दिया। चीन एक बात को भलीभांति समझ ले कि वो भारत के धैर्य को कमजोरी समझने की भूल न करे। भारत-चीन सीमा के लद्दाख(गलवान घाटी) बार्डर पर देश की सेवा में 20 जवान शहीद हो गए, जिन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने माँ भारती के पुत्रों को नमन करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से सैनिक गतिविधियों से भारत को दबाने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास करता रहा है, परंतु भारत हमेशा इस संवेदनशील मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करता है। बीते दिन चीनी सैनिकों की शर्मनाक हरकत से 20 भारतीय सैनिक मातृ भूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए, जिनमें चार पंजाब से संबंधित थे। पंजाब के जिला पटियाला से सूबेदार मंदीप सिंह, जिला संगरूर से गुरविंदर सिंह, जिला गुरदासपुर से सतनाम सिंह और जिला मानसा से गुरतेज सिंह ने भी अपने अन्य साथियों के साथ शहादत प्राप्त की।

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने इस दुखदायी घटना पर पर दुख प्रकट किया और भारत माता के शहीद सपूत्रों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि चीन की यह नीतियां बहुत कायराना हैं। उसकी तरफ से हमेशा भारतीय सीमा पर तनाव पैदा किया जाता है। भारत की मोदी सरकार इस तरह के मामलों पर हमेशा ठोस नीति बना कर सामना करने के लिए वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here