अंजू व रत्ती सर्वश्रेष्ठ काव्य लेखन में ” काव्य गुरु सम्मान ” से सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय काव्य संगम मंच चित्रकूट के संस्थापक शुभम द्विवेदी की तरफ से विश्व योग दिवस के अवसर पर विश्व योग दिवस संगम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें देश के 100 से अधिक कवि, लेखक, चित्र कलाकार व योग साधकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को 4 चरणों मे आयोजित किया गया।

Advertisements

पहले चरण में काव्य लेखन, दूसरे चरण में काव्य गायन, तीसरे चरण में चित्रकला और चौथे चरण में सामूहिक योग का आयोजन किया गया, जोकि लगातार 16 जून से 21 जून तक चला। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन 21 जून को सभी प्रतिभागियों को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस काव्य लेखन में होशियारपुर की अध्यापिका अंजू व रत्ती को सर्वश्रेष्ठ कविता लेखन सम्मान “काव्य गुरु सम्मान ” देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि अंजू को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए नवोदय क्रांति परिवार की ओर से राष्ट्रीय सम्मान दिया गया था, वहीं उन्हें ग्रीन आइडल अवार्ड, कोरोना वारियर अवार्ड, मदर्स प्राइड अवार्ड, माँ तुझे सलाम अवार्ड, साहित्य प्रतिभा अवार्ड, साहित्य अलंकार अवार्ड, साहित्य साधना अवार्ड और अन्य कई अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। अंजू रत्ती के स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि उन्हें अंजू जैसी अध्यापिका पर गर्व है जो साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए बच्चों के मानसिक स्तर पर भी कार्य कर रही है और स्कूल कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here