भारतीय सैनिकों का बढ़ाए मनोबल, चीनी वस्तुओं का करें बहिष्कार: लक्की सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले दिनों गलवान घाटी लद्दाख कश्मीर में भारत व चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प में वीरगती को प्राप्त करने वाले भारत माता के वीर सैनिकों को महाबली महावीर सेवा समिति के प्रधान कुलविंदर सिंह लक्की ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। लक्की ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चाईना के 43 सैनिकों को मार गिराया वह भारतीय सेना के महान शौर्य का परिचय देता है तथा इस पर हम सभी देशवासियों को भारतीय सेना पर गर्व है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि हम भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए चीन की बनी हुई सभी चीजों का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश को चीन से सारे रिश्ते तोड़ देना चाहिए और चीन को मुंह तोड़ जबाव देने के लिए सरकार को कड़ा फैसला लेना चाहिए जिस फैसले को जनता द्वारा पूर्ण समर्थन दिया जाएगा।

लक्की ने कहा कि भारत देश जवानों की कुर्बानी कभी नही भूलेंगा जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हुए भारत माता के चरणों में जीवन को समर्पित कर अमर हो गए भगवान उनकी आत्माओं शांति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here