Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur गर्मी के कारण दम घुटने से 7 गऊओं और 2 भैंसो की...

गर्मी के कारण दम घुटने से 7 गऊओं और 2 भैंसो की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

दसूहा (द स्टैलर नयूज़),रिपोर्ट: मनु रामपाल। आज जम्मू-कश्मीर नम्बर से संबंधित एक ट्रक गऊएं तथा दो भैसों को लेकर आ रहा था जिसे दसूहा में काबू किया गया। भयंकर गर्मी के कारण ट्रक में मौजूद 7 गऊएं तथा दो भैंसों की मृत्यू हो गई, जबकि 2 की हालत भी गंभीर है।

Advertisements

जानकारी अनुसार गऊओं व भैंसों से भरा ट्रक आज दसूहा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष तथा उनके साथियों द्धारा पकड़ लिया गया जिसे बाद में उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले पर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी देते हुए दसूहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी राजपूत ने बताया कि उन्हें उनके ही एक साथी ने सूचना दी थी कि गांव मंड पंधेर की तरफ से एक ट्रक नंबर जे.के 02 बी.पी 4277 जिसमें गऊएं व भैंसे लदी है। जिस पर प्राथमिक कार्रवाई करते हुए सन्नी ने साथियों के साथ उक्त ट्रक को सिविल अस्पताल दसूहा के नजदीक काबू कर लिया और चालक तथा ट्रक को दसूहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच उपरांत पता चला है कि ट्रक में करीब 9 गऊएं और 2 भैंसें थी, जिनमें से 7 गऊओं और 2 भैंसों की मृत्यू हो गई तथा 2 की हालत गंभीर है। इस संबंधी गौशाला संचालक अरूण कुमार शर्मा को सूचना दी गई जिसपर उन्होंने डा. अनु पराशर, डा. हबीब, डा.अमृतपाल सिंह को बुलाकर तुरंत दोनों गायों का इलाज शुरू करवाया। इस संबंधी थाना दसूहा प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here