Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur खुड्डा के नज़दीक हुए हादसे में महिला की मौत

खुड्डा के नज़दीक हुए हादसे में महिला की मौत

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। हाइवे पर टोल कंपनी के लिए रोड पर काम पर लगाई गई लेबर में से एक महिला की आज एक कार की चपेट में आने से मौत होने की सूचना है। हादसे में मौत हुई महिला की पहचान दर्शन कौर पत्नी रेशम सिंह निवासी पंडोरी (झांवां ) के रूप में हुई है। हादसा दोपहर 3:30 बजे के करीब उस समय हुआ जब अड्डा खुड्डा नज़दीक अन्य लेबर के साथ काम कर रही महिला दर्शन कौर में टांडा से पठानकोट की तरफ जा रही तेज़ रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला कार चालक गाड़ी मौके से ले कर फरार हो गया। टांडा पुलिस के थानेदार गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here