Sunday, November 1, 2026
Home Punjab तस्करों पर कसा शिकंजा: 806 एफआईआर, 781 गिरफ्तार, 63994 बोतलें जब्त, 85569-18229...

तस्करों पर कसा शिकंजा: 806 एफआईआर, 781 गिरफ्तार, 63994 बोतलें जब्त, 85569-18229 पर दें सूचना: जिलाधीश

जांलधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन ने नजायज शराब तस्करी शामिल 806 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं और 781 आरोपी व्यक्तियों से 63994 शराब की बोतलें जब्त करते हुए सलाखों के डाला। जिला प्रशासकी कंपलैक्स में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि आबकारी और पुलिस विभाग की टीमों की तरफ से जिले में शराब और ग़ैर कानूनी तस्करी को रोकने के लिए सखत कार्यवाही करते हुए 1103 गोदाम, मैरिज पेलैसें, चावल मीलों या शैलरों की जांच की गई है। थोरी ने बताया कि जिला प्रशासन पहले ही जिले में शराब की समगलिंग और नशे सम्बन्धित सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 85569 -18229 जारी किया गया है।

Advertisements

उन्होनें बताया कि कोई भी व्यक्ति इस हैल्पलाइन नंबर पर ग़ैर कानूनी शराब और नशें के बारे में सूचना दे सकता है जिस पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी। श्री थोरी ने यह भी बताया कि ग़ैर कानूनी शराब की तस्करी और नशें के बारे में सूचना उपलब्ध करवाने वाले की पहचान गुप्ता रखी जायेगी। श्री थोरी ने बताया कि यह हैल्पलाइन नंबर 24 घंटे लोगों के लिए काम कर रहा है। उन्होनें लोगों को न्योता दिया कि जिले में ग़ैर कानूनी शराब की तस्करी और नशें को रोकने के लिए पूर्ण सहयोग देते हुए अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाए। श्री थोरी ने कहा कि इस जुर्म में लिप्त लोगों खि़लाफ़ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और दूसरे के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। श्री थोरी ने बताया कि सिविल और पुलिस प्रशासन की तरफ से आबकारी विभाग के साथ मिल कर तहसील और सब डिविजऩ स्तर पर सांझे तौर पर संजीदा यत्न किये जा रहे हैं। श्री थोरी ने कहा कि नाजायज कामों के खिलाफ जीरो टालरैंस नीति को अपनाया जा रहा है। इस संबंधी वित्तीय कमिश्नर (आबकारी और टैक्स), टैक्स कमिश्नर और आबकारी कमिश्नर ने वीडियों काफ्रैंस आयोजित की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here