Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur एसएसपी नवजोत माहल ने संभाला कार्यभार, नशे व रेत माफिया पर नकेल...

एसएसपी नवजोत माहल ने संभाला कार्यभार, नशे व रेत माफिया पर नकेल कसने की कही बात

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस सर्विस अधिकारी नवजोत सिंह माहल ने सीनियर पुलिस कप्तान (एस.एस.पी) होशियारपुर के तौर पर आज पदभार संभालते हुए कहा कि नशे व रेत माफिया पर पूरी सख्ती से नकेल कसी जाएगी व जिले में अमन-कानून व्यवस्था को और भी असरदार ढंग से बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में समाज विरोधी गतिविधियों व तत्वों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। एस.एस.पी के तौर पर तीसरे स्थान पर सेवाएं देने वाले नवजोत सिंह माहल इससे पहले एस.एस.पी. जालंधर देहाती थे व उससे पहले एस.एस.पी. खन्ना भी रह चुके हैं।

Advertisements

पदभार संभालने के मौके पर जिला पुलिस प्रमुख ने लोगों से मुकम्मल सहयोग की मांग करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जुर्म व आपराधिक तत्वों से बाखूूबी निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग व तालमेल से पुलिस व पब्लिक के आपसी संबंधी और मजबूत होंगे, जिससे गैरकानूनी गतिविधियां और भी असरदार ढंग से दबाई जा सकेंगी।अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए श्री माहल ने बताया कि जन शिकायतों व समस्याओं का तुरंत हल यकीनी बनाने व पीडि़त पक्षों को बिना किसी देरी न्याय दिलाना भी उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। पुलिस पब्लिक संबंधों की मजबूती के साथ-साथ, कोविड-19 महांमारी में हर फ्रंट पर जी-जान से ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की भलाई की ओर भी विशेष ध्यान देना प्राथमिकता होगी ताकि उनका मनोबल और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों की कारगुजारी की समीक्षा उनकी ओर से स्वंय की जाएगी ताकि लोगों की शिकायतों का निपटारा तेजी व सुचारु ढंग से अमल में लाया जाए। कोरोना महांमारी के दौरान शिकायतें देने में लोगों की दिक्कतों के मद्देनजर, एस.एस.पी ने कहा कि इस संबंधी जिला पुलिस की ओर से कोविड की बंदिशों के दौरान तकनीक का भी लाभ लिया जाएगा, ताकि लोगों को शिकायतें देने में और आसानी हो सके।

उन्होंने कहा कि इन शिकायतों का निपटारा भी समय पर यकीनी बनाया जाएगा। अमन-कानून व्यवस्था संबंधी एस.एस.पी. ने कहा कि जुर्म की रोकथान के साथ-साथ अमन-कानून हर तरह से बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की गश्त को और बढ़ाया जाएगा व ग्रामीण व कंडी क्षेत्रों में पुलिसी और भी मुस्तैदी से अपराध को रोकेगी। समाज विरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए श्री माहल ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के साथ-साथ ऐसे तत्वों के विरुद्ध हर संभव कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्णनी है कि राष्ट्रपति पुलिस मैडल प्राप्त नवजोत सिंह माहल अपनी शानदार व अनुकरणीय सेवाओं के लिए मुख्य मंत्री मैडल, डी.जी.पी. कमैंडेशन डिस्को के साथ भी सम्मानित किए जा चुके हैं। एस.एस.पी कार्यालय में पहुंचने पर श्री माहल का एस.पी(मुख्यालय) परमिंदर सिंह हीर व अन्य पुलिस अधिकारियों की ओर से स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here